फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बच्चों की जिंदगी के पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भौंखर में पोषण माह जागरूकता शिविर में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में शनिवार को ग्राम पंचायत भौंखर के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत पोषण दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान वीरेंद्र सिंह ने की। लदरौर वृत्त की पर्यवेक्षक आशा रानी ने उपस्थित लोगों को पोषण अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। बच्चों के सही पोषण पर लचर्चा करते हुए आशा रानी ने बताया कि किसी भी बच्चे की जिंदगी के पहले एक हजार दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने छह माह से अधिक आयु के बच्चों के पोषाहार के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। स्वास्थ्य सुपरवाइजर सावित्री देवी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भी लोगों को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी पोषाहार के विषय पर गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य संजीव कुमार, सरिता देवी, महिला मंडल की पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें