हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत अग्घार गांव में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को परिवार के सदस्यों ने कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
यह व्यक्ति अग्घार में किसी के घर चोरी करने की मंशा से गया था। आवाजें आने पर घर वाले चौंकना हो गए। उन्होंने देखा कि युवक घर में सामान को इधर-उधर कर रहा है तथा चोरी कर रहा है। इस पर उन्होंने घर में ही बंद कर दिया और मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि यह युवक गांव में कई बार चोरी करते हुए पकड़ा गया है। वहीं, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना देर रात की है। पुलिस ने वीरवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को 26 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार (25) निवासी अग्घार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि छानबीन जारी है।