फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण तो हटाया पर फुटपाथ का काम नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
नादौन चौक में हटाए गए कब्जे पर नहीं बना फुटपाथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के नादौन चौक पर अतिक्रमण हटाए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाते समय सड़क के किनारे गड्ढे पड़ गए थे। लेकिन, अभी तक लोक निर्माण विभाग यहां पर फुटपाथ का निर्माण नहीं कर सका। इससे मार्ग पर पैदल चलने वाले राहगीरों को हर समय हादसे का खतरा सताता रहता है।
विज्ञापन

धर्मशाला-शिमला मार्ग पर नादौन चौक स्थित है। दिनभर सैकड़ों की संख्या में इस मार्ग से वाहन गुजरते हैं। वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते राहगीरों के लिए सड़क पार करना और सड़क किनारे पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने नवंबर में आचार संहिता के दौरान यहां अतिक्रमण हटाया था। अतिक्रमण हटाने के बाद लोहे की सीढ़ियां व अन्य सामग्री वहीं सड़क किनारे पड़ी हैं।
स्थानीय लोगों विकास पठानिया, सुरेंद्र शर्मा, प्रताप ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और प्रदीप ठाकुर ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से नादौन चौक से बस स्टैंड और मिलखी राम पेट्रोल पंप तक फुटपाथ का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत नादौन चौक पर अतिक्रमण को हटाया गया था। बजट का प्रावधान होते ही यहां पर फुटपाथ का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें