फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिमला की दूरी घटेगी, जून में बड़सर के लोगों को मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की बाड़ा से डंगार वाया झोरघाट सड़क के अंतर्गत शुक्र खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पुल का निर्माण कार्य पर 6.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी वर्ष जून माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को शिमला जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। बरसात के समय क्षेत्रवासियों को शिमला जाने के लिए वाया बरठीं या बिझड़ी होकर जाना पड़ता है। क्योंकि खड्ड में पानी होने के कारण बसों की आवाजाही नहीं होती है।
विज्ञापन


पुल का निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने विभाग से जल्द ही कार्य पूरा करने की गुहार लगाई है। पुल बनने के बाद लोग महज पांच किलोमीटर दूर डंगार से शिमला के लिए बस ले सकते हैं या अपने वाहनों से शिमला जा सकते हैं। शुक्कर खड्ड पर बन रहे इस पुल का लाभ छह पंचायतों के लोगों को सीधे तौर पर होगा। इसी सड़क पर प्रसिद्ध कुलजा माता मंदिर झोरघाट भी है। जहां पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। उनको भी पुल बन जाने से सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है और जून माह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें