फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने किया प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई का निरीक्षण

Sat, 11 Jul 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डीसी गंधर्वा राठौड़ ब्राहलड़ी  में जल स्त्रोतों की सफाई का निरीक्षण करने पहुंची। स्रोत : जनसंपर्क
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए चल रहा सफाई अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के आह्वान पर ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और सामाजिक संगठनों के सदस्य अभियान में भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को उपायुक्त ने एडीसी अभिषेक गर्ग और अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी और नारा का दौरा कर प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान में महिलाओं और ग्रामीणों की भागीदारी की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि जनभागीदारी से यह अभियान जल संरक्षण के लिए जन आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को लगातार जारी रखने की अपील की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें