फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 हजार रुपये

Mon, 11 Aug 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नारायण सेवा समिति बिझड़ी की बैठक में पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। नारायण सेवा समिति बिझड़ी की मासिक बैठक बिझड़ी में संपन्न हुई। बैठक में संरक्षक व संस्थापक दीना नाथ वर्मा और उपप्रधान विक्रम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। समिति के सदस्यों की तरफ से 51000 रुपये की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेजी गई। सभी सदस्यों ने इसका अनुमोदन किया। महासचिव करतार सिंह ढिल्लों ने समिति से संबधित आय-व्यय का ब्योरा सभी के समक्ष रखा। उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति की स्थाई सदस्यता ग्रहण करने पर नए सदस्यों देशराज बंसल, युद्धवीर सिंह, कैप्टन रणवीर सिंह, सरोज कुमारी आदि का आभार प्रकट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें