नादौन(हमीरपुर)। नादौन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगराज चंदेल के निलंबन के बाद सुजानपुर थाना से आए उप निरीक्षक कुलदीप कुमार ने थाना प्रभारी का कार्य अस्थाई तौर पर संभाल लिया है। जब तक नादौन थाना प्रभारी की नियुक्ति यहां पर नहीं होती तब तक कुलदीप कुमार यहां का कार्य देखेंगे। बीते मंगलवार रात को नादौन थाना में एसपी आकृति शर्मा की दबिश के के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगराज चंदेल, अतिरिक्त उप निरीक्षक बेसरी राम और मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार को शराब के नशे में पाए जाने के चलते निलंबित किया गया था। तीनों का मुख्यालय हमीरपुर फिक्स के गया है और उन्हें लाइन हाजिर भी किया गया है।