फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईपीएल मैच देखकर आ रहे परिवार की कार कंज्याण में पलटी

Tue, 06 May 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। धर्मशाला में आईपीएल मैच देखकर घर जा रहे परिवार की कार उपमंडल भोरंज के कंज्याण में पलट गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिन्हेंं चोटें आई हैं। घायलों का उपचार डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। रविवार को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला था। टौणी देवी के गांव बगवाड़ा का परिवार धर्मशाला में आईपीएल मैच देखने गया था। मैच समाप्त होने के बाद परिवार गाड़ी में अपने घर बगवाड़ा जा रहा था कि सुबह करीब पांच बजे कंज्याण में उनकी कार पलट गई। कार में चार लोग मौजूद थे। घायलों में संदीप कुमार उम्र 38, पत्नी पूजा कुमारी उम्र 33 साल, बेटी तनिष्का आठ साल और मां जमुना देवी उम्र 60 साल शामिल हैं। हादसे के बाद परिवारजनों को चोटें आई हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें