फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 24 घंटे बाद भी नहीं हुई बस की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
घंघोट से बिझड़ी वाया हमीरपुर रूट पर खराब हुई थी बस
विज्ञापन

बस के खराब होने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
पिछले एक दिन से आधे रास्ते में खराब हुई है निगम की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत घंघोट से बिझड़ी वाया हमीरपुर रूट पर हांफी परिवहन निगम की बस 24 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। निगम की लापरवाही के चलते वीरवार को तीन पंचायतों के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिझड़ी सहित हमीरपुर जाने के लिए ग्रामीणों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों सुनील कुमार, रमेश चंद, निक्का राम, सावित्री ठाकुर, प्रबोध राणा, सोनिया आदि ने कहा कि बुधवार शाम के समय वह घंघोट से बिझड़ी वाया हमीरपुर बस से अपने घर आ रहे थे। ऐसे में बिझड़ी से थोड़ी दूरी पर खुरपड़ी में बस अचानक बंद हो गई। आधे घंटे तक चालक-परिचालक बस को चलाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन बस नहीं चली। ऐसे में सवारियों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। वीरवार को भी परिवहन निगम की ओर से बस की मरम्मत नहीं करवाई गई। पूरे एक दिन तक बस सड़क किनारे खड़ी रही। इससे सुबह भी हमीरपुर, बिझड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि घंघोट से बिझड़ी वाया हमीरपुर रूट पर चलने वाली बस में बड्ड़ू, रसला, घंघोट, बटियाणा आदि पंचायतों के लोग निर्भर हैं। उन्होंने परिवहन निगम से बस रूट को पुन: शुरू करने की मांग की है। इस बारे में प्रदेश पथ परिवहन हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक करने के लिए मेकेनिक को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें