फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग बलोखर का भवन खस्ताहाल, खिड़कियों के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
25 वर्ष पूर्व बनाया गया था भवन, नहीं किया गया आज तक मरम्मत कार्य
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उठाई भवन का मरम्मत कार्य करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत कृषि विभाग कार्यालय बलोखर के भवन की हालत खस्ता है। यह भवन करीब 25 वर्ष पुराना है और तब से इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया। यहां कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं है। इस भवन का स्लैब भारी बारिश की वजह से लीक होता है। खिड़कियों के शीशे भी टूट चुके हैं। कई वर्षों से इस भवन में रंग रोगन नहीं हुआ। एक वर्ष से भवन बंद पड़ा है। यहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं है। अगर किसानों को बीज या दवाई लेनी हो तो हमीरपुर या भोरंज से लानी पड़ रही है। कई किसान तो निजी दुकानों से ही महंगे दामों पर बीज लेने को मजबूर होते हैं। गांव मैरा, नाहलबी, दशमल, तोहू, टिहरा के लोगों राज कुमार, राजेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, रमेश चंद, मदनलाल, दलजीत सिंह, होशियार सिंह, तारा चंद आदि ने सरकार से मांग की है कि कृषि विभाग के कार्यालय बलोखर में अधिकारी की नियुक्ति की जाए और इस भवन का मरम्मत कार्य किया जाए ताकि क्षेत्र के किसानों को बीज व दवाई समय पर मिल जाए और समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बारे में कृषि विभाग भोरंज की अधिकारी मोनिका ने कहा कि रिक्त पड़े पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है और मरम्मत के लिए बजट भी मंगवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें