फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में जाम हुआ आम, अब डीसी की गाड़ी भी फंसी

Thu, 19 Mar 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिझड़ी में कुआं चौक के पास जाम में फंसी उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ की गाड़ी। स्रोत : जागरू
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। अकसर हर दिन जाम से जूझने वाले बिझड़ी बाजार में बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ की गाड़ी के पहिये भी थम गए। डीसी की गाड़ी करीब पांच मिनट तक जाम में जाम में फंसी रही। बता दें कि उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ बुधवार को हमीरपुर से दियोटसिद्ध जा रही थीं कि बिझड़ी में कुआं चौक के पास जाम में उनकी गाड़ी फंस गई। इस दौरान चालक ने हूटर बजाया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने जाम को खुलवाया। बता दें कि बिझड़ी में बस अड्डा व पार्किंग की सुविधा न होने के कारण सड़क के किनारे दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को भी दोपहर के समय जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान उपायुक्त दियोटसिद्ध की ओर जा रही थीं और जाम में उनकी गाड़ी फंस गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें