फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चक्की पर धम्मा रखाई जायो... गाने पर नचाए दर्शक

Tue, 29 Apr 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आनंद लेते हुए मुख्यातिथि कै. रणजीत सिंह, विधायक सुरेश कुमार व अन
विज्ञापन
जाहू(हमीपुर)। जाहू मेवा उत्सव की चौथी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अर्जुन गोपाल व रंजना रघुवंशी, लोक गायक कुलदीप और पंजाबी गायक अनिल मान ने अपने-अपने गीतों से दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक का शुभारंभ सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि किया। विशेष अतिथि भोरंज विधायक सुरेश और ग्रामीण बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा मौजूद रहे। मेवा उत्सव कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा शर्मा व अन्य ने उन्हें सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचली जोड़ी से मशहूर अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी ने प्रसिद्ध हिमाचल टप्पे से किया। उन्होंने चक्की पर धम्मा रखाई जायो फिरी शिमले जो चली जायो, टेंशन न लेन की, टेंशन तो देने की गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। इसी तरह इक दुणी दो, हॉय रेडियो बाजे, कौन चारे बकरियां, मेरी मोनिका नाटी, तेरा मेरा लग्न हो सजना गाने से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हिमाचल लोक गायक कुलदीप ने भी मधुर आवाज से जादू बिखेरा। कुलदीप ने तेरे हवाले, मेरे बिना ना गुजारा, केसरिया आने गाने गाकर दर्शकों को नाचने के लिए विवश कर दिया। पंजाबी गायक अनिल मान ने भी पंजाबी गीतों से खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, आरपी सुमन, वियोम प्रकाश, उत्सव कमेटी अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, भोरंज विधायक सुरेश कुमार की धर्मपत्नी किरण कुमारी, पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, दुर्गादत्त, लक्की शर्मा, पंचायत उपप्रधान चमन लाल शर्मा, सोनवीर, रमेश कौशल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें