फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चरस रखने के आरोपियों को पांच दिन की मिली रिमांड

Thu, 26 Dec 2024 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। भोरंज पुलिस की ओर से यातायात चेकिंग और नाकेबंदी के दौरान 502 ग्राम चरस के साथ पकड़े दो नेपाली मूल के युवकों को हमीरपुर कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को मुंडखर और सुलगवान के बीच 502 ग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी युवक वीरेंद्र 23 और सहदेव 22 नेपाल के रहने वाले हैं। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया और कोर्ट में आरोपियों को पांच दिन 29 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और नशे की खेप कहां से लाई और कहां ले जा रहे थे, के बारे में पता चलेगा। इससे पुलिस को मुख्य सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है। संवाद

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें