फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेशी के वक्त फरार हुआ आरोपी 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हमीरपुर की अदालत में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर से भागने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी को छह मार्च तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान विशाल शर्मा, वार्ड नंबर एक कृष्णानगर, नगर परिषद हमीरपुर के रूप में है। पुलिस थाना में उसके खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिस मामले में पुलिस आरोपी को शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में लेकर आई थी, वह वर्ष 2018 में चोरी का है। चोरी के मामले में विशाल शर्मा के अलावा सुनील ठाकुर, सुमन शर्मा और किशन कुमार भी नामजद हैं। जो कि वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं लेकिन विशाल शर्मा लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसके चलते अदालत ने विशाल शर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करने के बाद जब पुलिस आरोपी को जेल लेकर जा रही थी तो पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से आरोपी फरार हो गया। जिसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बार चौकी गांव से गिरफ्तार किया। लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को चोरी के मामले में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया था। बाद में आरोपी को चौकी गांव से गिरफ्तार किया। शनिवार को दोबारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे छह मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें