फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहीं हुआ टेंडर, टेबल टेनिस पिच का निर्माण कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड सात में लॉन टेबल टेनिस पिच का निर्माण कार्य था प्रस्तावित
विज्ञापन

सात माह पूर्व निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद ने वार्ड के पार्क में किया था निरीक्षण
40 लाख की लागत से टेबल टेनिस पिच सहित ओपन एयर जिम का कार्य था प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सात माह बाद भी नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर सात में खिलाड़ियों को टेबल टेनिस पिच और ओपन एयर जिम की सुविधा नहीं मिल पाई है। पार्क में टेबल टेनिस पिच निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने जनवरी में पार्क का सर्वे कर टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू की थी। वर्तमान में पार्क में कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। पार्क में ओपन एयर जिम और लॉन टेबल टेनिस पिच स्थापित करने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने 40 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया था। अभी तक कार्य अधर में रुका हुआ है। शहरवासियों छोटा राम, दीना नाथ, महेंद्र पाल, रीता देवी, मुस्कान, कविता आदि ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड सात के पार्क में लॉन टेबल टेनिस पिच के साथ ओपन एयर जिम का भी निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाना चाहिए ताकि युवाओं को शारीरिक कसरत करने में आसानी हो सके। नगर परिषद हमीरपुर ने 2023 दिसंबर में आयोजित मासिक बैठक में लॉन टेबल टेनिस पिच और ओपन एयर जिम स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा था। इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है। अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि वार्ड नंबर सात में लॉन टेबल टेनिस पिच और ओपन एयर जिम स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता के बाद शुरू होगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें