स्थानीय बाजार हमीरपुर में बारिश के बाद स्वेटर डालकर अपने गतंव्य की ओर जाते लोग।(स्रोत: सवाद)
हमीरपुर। जिले में सोमवार सुबह बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। सुबह बारिश और तेेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। पूर्व में दिन के समय तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन सोमवार को बारिश के बाद तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़े डालकर घरों से निकले। वहीं, 11 बजे के बाद बारिश थम गई। इसके अलावा सोमवार को भी स्वेटरों की जमकर खरीदारी हुई।
वहीं, बारिश के बाद अब किसानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि अब जल्द ही गेहूं की बिजाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में जमीन में नमी होने के कारण बिजाई अच्छे से हो जाएगी। लोगों प्रकाश, गौतम, रमेश, विधि, रोशनी, शशि औी शशिकांत ने कहा कि बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है और अब गर्म कपड़े निकाल दिए हैं।