अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगे योग विभाग के विद्यार्थी। स्रोत : विवि
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के योग विभाग के नौ विद्यार्थी और दो प्राध्यापक विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए रवाना हुए।
कन्याकुमारी में दो से चार फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग सेमिनार आयोजित हो रहा है। इसमें तकनीकी विवि के विद्यार्थी भी अपने शोध पत्र, उपनिषद और योग अभ्यास की प्रतिभा दिखाएंगे। तकनीकी विवि से योग विभाग के प्राध्यापक राजेश कुमार राकटा, अतुल कौशल के अलावा ऋषभ, प्रमोद ठाकुर, अभिषेक, लता ठाकुर, रचिता, कोमल, नीलम, सुमन, शिवानी शामिल हैं। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान और अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने योग विभाग के दल को शुभकामनाएं दी।