नादौन चौक के समीप खराब हुई सीटीयू बस। संवाद
हमीरपुर। उपमंडल हमीरपुर के तहत नादौन चौक के समीप सीटीयू बस खराब हो गई। बस के खराब होने के कारण सड़क पर आधा घंटा जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान अन्य वाहन चालक भी खासे परेशान हुए। दोपहर करीब बारह बजे सीटीयू बस हमीरपुर बस अड्डा में सवारियों को उतारकर आ रही थी कि नादौन चौक के समीप बस के गेयर में तकनीकी खामी आ गई। बस सड़क के बीचों-बीच खराब हुई थी जिस कारण अन्य वाहन चालकों को पास लेने में दिक्कत आई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ओर से यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किए गए। इस दौरान पैदल चलने वाले यात्री भी परेशान हुए। करीब आधे घंटें के बाद सीटीयू बस ठीक हुई और गंतव्य की ओर रवाना हुई।