फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 12 खिलाड़ियों की टीम राष्ट्रीय मिश्रित नेटबाल प्रतियोगिता के लिए रवाना

विज्ञापन
मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम बैंगलुरू के लिए ह
विज्ञापन
1 से 4 अक्तूबर को कर्नाटक के बंगलूरू में खेली जाएगी पहली मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। देश में पहली बार हो रही नेटबाल की मिश्रित पुरुष व महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। नेटबाल संघ के प्रशिक्षण शिविर से 20 खिलाड़ियों में से 12 को उनके अच्छे प्रदर्शन से हिमाचल की टीम में शामिल किया है। हिमाचल प्रदेश की टीम में महिला खिलाड़ियों में से ही टीम का कप्तान और उप कप्तान चुना है। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि आयुषी डोगरा को कप्तान, हिमानी को उप कप्तान के अलावा वंशिका, भावना ठाकुर, योगिता, अंजू, विशाल भडोल, अजय शर्मा, शिवांग, प्रिंस चौधरी व आदित्य सहित 12 खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश की टीम में शामिल किया है। संघ ने राकेश कुमार को टीम का कोच नियुक्त किया है। 1 से 4 अक्तूबर को कर्नाटक के बंगलूरू में होने वाली मिश्रित वरिष्ठ राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश नेटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर रवाना किया और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें