सचित्र
हमीरपुर। राज्य स्तरीय पीएमश्री स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमीरपुर की टीम मंगलवार को शिमला के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता आठ और नौ जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी शिमला में होगी। जिला उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार और डाइट की प्रधानाचार्य मदनलाल बन्याल ने विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं । जिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को रवाना किया। जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि डाइट हमीरपुर में छह और सात दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूल प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।