फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भ्रमण से लौटे शिक्षकों ने साझा किए विदेशी शिक्षण पद्धति के अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अध्यापकों ने सिंगापुर शैक्षणिक भ्रमण में जानी नवाचार की विधियां
विज्ञापन

प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के लिए लागू करने का किया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश से सिंगापुर में शैक्षणिक भ्रमण पर गए 14 अध्यापकों ने शिक्षा के नवाचार की नवीनतम गतिविधियों का ज्ञान हासिल किया है। सभी अध्यापक इस शैक्षणिक दौरे से उत्साहित हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम गतिविधियों को प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के लिए लागू करने का एलान किया है। शैक्षणिक भ्रमण में हिमाचल प्रदेश के 100 जबकि जिला हमीरपुर से 14 शिक्षकों को चयनित किया गया था। पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के अधीन आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में सेवारत टीजीटी मेडिकल अमित कुमार ने कहा कि भ्रमण के दौरान सभी शिक्षकों ने पहले दिन सिंगापुर के प्रसिद्ध युनिवर्सल स्टूडियो पर नाइट सफारी का अवलोकन किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रिंसिपल अकादमी के प्रो. डॉ. जोसेफ योह ने शिक्षण की नवीनतम विद्याओं से हॉली-डे इन के ऑडिटोरियम हॉल की कार्यशाला में प्रशिक्षित किया है। तीसरे दिन विभिन्न परिसरों व युशफ इशाकवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दौरा करके वहां की शिक्षा प्रणाली और व्यवस्था का अवलोकन किया है। इस स्कूल की साइंस लैब, आर्ट लैब, ईको गार्डन मेकर स्पेस लाइब्रेरी प्रमुख है। यहां से हिमाचल प्रदेश के शिक्षकों ने काफी कुछ नया सीखा है और इसे अपने अध्यापन के कार्य में उपयोग करने का संकल्प लिया। यह शैक्षणिक भ्रमण प्रदेश के 100 अध्यापकों को समग्र शिक्षा के स्टार प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत करवाया गया है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर के दो अध्यापकों डॉ. सुरेश कुमार प्रवक्ता और यजनीश कुमार ने भी अपने शैक्षणिक भ्रमण के अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें