फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समाज निर्माण में योगदान के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 08 Sep 2025 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब हमीरपुर की ओर से आयोजित समारोह में शिक्षक सम्मान के बाद पदाधिकारियों के साथ। स्रो - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। इनरव्हील क्लब हमीरपुर की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित शिक्षकों को उनकी निष्ठा, समर्पण और समाज निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से कौटिल्य संस्थान की अध्यक्ष शिवानी शर्मा, प्रधानाचार्य सुमनलता, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर, चेतना शर्मा, शिवानी चौहान, नैना लखनपाल, लक्ष्मी अग्निहोत्री, वीना शर्मा और चित्रा मल्होत्रा को सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष ईना चौहान ने शिक्षकों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि एक शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को दिशा देता है और उन्हें संस्कारों से जोड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें