बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। संवाद
बाल स्कूल हमीरपुर में हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शुक्रवार को हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ डाइट के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने किया। एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को सेंटर प्रबंधन सूचना प्रणाली एमआईएस एप का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि पहले चरण में 490 शिक्षकों को एमआईएस एप की विस्तृत जानकारी दी गई है। जिलाभर के सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के तहत अपने-अपने संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट प्रबंधन को एमआईएस एप पर अपलोड करनी होगी। स्वास्थ्य और कल्याण राजदूत के रूप में चुने गए शिक्षकों को एमआईएस एप पर छात्रों की उपस्थिति, पढ़ाए जाने वाले माड्यूल और स्वास्थ्य एवं कल्याण संदेशवाहक की जानकारी एमआईएस एप पर अपलोड करनी होगी। छठी से जमा दो की कक्षाओं से हर कक्षा से एक छात्र एवं छात्रा को स्वास्थ्य और कल्याण संदेशवाहक के रूप में चुना गया है।