फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों को परमाणु के विभिन्न मॉडलों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डाइट हमीरपुर में शिक्षकों के लिए 15 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग वीरवार को भी जारी रही। प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन कल्पना बनियाल ने विज्ञान अध्यापकों से पदार्थ की विशेषताओं, अवस्थाओं और प्रभावित करने वाले कारकों पर चर्चा की। दूसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन अत्री ने परमाणु और अणु की विशेषताओं, परमाणु के विभिन्न मॉडल, परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान के साथ उनके प्रतीकों के साथ तत्वों के नाम, रासायनिक सूत्र लिखने पर चर्चा की। । तीसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन कल्पना बनियाल ने रासायनिक अभिक्रियाओं और सभीकरण, रासायनिक समीकरण का संतुलन उदाहरणों के साथ रासायनिक प्रकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौथे सत्र में स्रोत व्यक्ति संदीप कौशल ने ईको क्लब और ग्रीन स्कूल के बारे में बताया। स्रोत व्यक्ति परमजीत ने पोक्सो एक्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि यह एक्ट बच्चों के यौन शोषण को रोकने के लिए बनाया गया है। जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग का मकसद शिक्षकों को विज्ञान के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित करना है, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें