फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबेसडर बनने से पूर्व अध्यापक स्वयं बौद्धिक रूप से बने स्वस्थ : देशराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित हेल्थ एंड वेलनेस कार्यशाला का समापन शनिवार को हो गया। समापन समारोह में भुक्कड़ स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अध्यापक वर्ग की समाज के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। इसलिए स्कूलों में केंद्र सरकार के आयुष विभाग की ओर से शुरू किए गए हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम को सफल बनाना भी नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी बातें तभी स्कूलों में साकार हो सकती हैं जब अध्यापक अपने आप भी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व सामाजिक तौर पर स्वस्थ होंगे। एंबेसडर बनने से पूर्व शिक्षकों को स्वयं स्वस्थ होना जरूरी है। प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने मुख्यातिथि देशराज कमल को टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें