फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल स्तर पर शिक्षा में सुधार के लिए प्रशिक्षित किए जाएं शिक्षक

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य। (संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक वर्ग की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने की, जबकि निरीक्षक विंग के उपनिदेशक अनिल कौशल और प्रारंभिक उपनिदेशक अशोक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में जिलेभर के 99 प्रधानाचार्यों, 64 मुख्याध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल स्तर पर शिक्षा में सुधार के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। स्कूल प्रमुखों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में ब्योरा प्रस्तुुत किया। उपनिदेशकों ने स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों को आधुनिकता से जोड़ने, शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के बारे में जागरूक किया ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा सके। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में चलाई जा रही योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, राजेश भाटिया, सोमनाथ जगोता, नीना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें