फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को पंजाब की तर्ज पर दिया मोबाइल भत्ता : संघ

Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को पंजाब की तर्ज पर मोबाइल भत्ता देने की मांग की है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि विभागीय कार्य, ऑनलाइन प्रशिक्षण, बैठकों और शैक्षणिक सामग्री के उपयोग में शिक्षकों का हर वर्ष सैकड़ों जीबी मोबाइल डेटा खर्च हो रहा है, जिसका आर्थिक बोझ उन्हें स्वयं उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रत्येक शिक्षक और स्कूल प्रमुख के लिए हर वर्ष 50 घंटे का सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) प्रशिक्षण पूरा करना आवश्यक है। शिक्षकों के करीब 20 व्हाट्सएप समूह विभागीय डाक और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सक्रिय हैं। सरकार से मांग है कि शिक्षकों पर पड़ रहे इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को देखते हुए उन्हें नियमित मोबाइल भत्ता दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें