फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर के सहायक निदेशक मनोज आवटी ने कहा कि खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जा रही है। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन 29 अप्रैल से एक मई तक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाभर के स्कूलों में दाखिल विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बहु प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूलों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जा सके और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें