फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म में व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें ध्यान : जीतराम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता ने मारी बाजी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को भोटी में वो दिन योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान अगर किशोरियां और महिलाएं विशेष सावधानी बरतें और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें तो वे कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण में ग्यारहवीं कक्षा की हर्षिता पहले, आठवीं की श्रेजल दूसरे और ग्यारहवीं की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में नौंवीं की छात्रा आरुजा प्रथम, आठवीं की अपूर्वा द्वितीय और नौवीं की वंशिका तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की प्रिया ने बाजी मारी। जबकि, नौवीं की ईशा दूसरे और आठवीं कक्षा की शानवी तीसरे स्थान पर रहीं। इन सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, निशा चांगरा और पाठशाला के शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें