सनाही खुर्द में आयोजित टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर में एक्सरे करवाती महिला। स्रोत : स्वास्थ्य
गलोड़ (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत सनाही खुर्द में टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 86 लोगों के एक्सरे किए गए। इनमें तीन लोगों में टीबी के लक्षण मिले। बीएमओ गलोड़ अरविंद कौंडल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को टीबी के लक्षणों, जैसे लगातार खांसी और वजन गिरने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है, बशर्ते दवा का कोर्स बीच में न छोड़ा जाए। संवाद