फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के चार पार्कों में लगेंगे झूले, जिम भी स्थापित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के चार पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। इस पर नगर परिषद 20 लाख रुपये खर्च करेगी। इन पार्कों में बच्चों के लिए झूले व एक पार्क में ओपन एयर जिम भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद हमीरपुर ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही चार वार्डों में सुंदर पार्क विकसित किए जाएंगे। एक पार्क में ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा। शहर में पार्कों की मरम्मत की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। वार्ड के लोगों व बच्चों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने वार्डों में पार्क बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, इन पार्कों में चिह्नित स्थानों पर बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बच्चों को पार्कों में खेलने और बुजुर्ग लोगों को व्यायाम करने के लिए सुविधा मिलेगी। पिछले कई सालों से बच्चों को खेलने व शहर के लोगों को घूमने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब नगर परिषद ने लोगों की मांग पर वार्डों में पार्क व ओपन जिम जल्द स्थापित करने का फैसला लिया है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 20 लाख के बजट से नगर परिषद के चार स्थानों पर पार्क स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर 11, 7, 8 में चिह्नित स्थानों पर झूले व वार्ड नंबर पांच के पार्क में एक ओपन एयर जिम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें