फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 1.06 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के याणवी क्षेत्र के एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बदलकर उसके बैंक खाते से 1,06,613 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ठगी की यह वारदात सुलगवान स्थित एटीएम में हुई। याणवी निवासी सुमित मंडियाल ने पुलिस थाना भोरंज में दर्ज शिकायत में बताया कि वह सुलगवान स्थित एटीएम से पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद शातिर ने उसके बैंक खाते से 1,06,613 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकाले जाने का मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को घटना का पता चला। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें