हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना भोरंज के तहत सुलगवान में धमरोल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जाहू से हमीरपुर वाया मुंडखर सड़क के किनारे मृतक का शव मिला है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।