फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वाहल और चंबोह का किया औचक निरीक्षण

Sat, 05 Jul 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भदरोल में ग्राम सभा के उपरांत ग्रामीण। स्रोत : पंचायत
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. एमआर चौहान ने शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल और पीएमश्री मॉडल केंद्रीय पाठशाला चंबोह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसका विद्यार्थियों ने संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण टीम में नोडल अधिकारी अजय शर्मा, संजीव कुमार,डोलमा देवी, राजकुमार, रेखा देवी, एडीपीओ राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। टीम ने स्कूल परिसर के साथ मध्याह्न भोजन, रिकॉर्ड, कक्षा कक्षों स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र और योग सत्र भी हुआ। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पाई गई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें