फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुमन अटवाल और भूपेंद्र की सुजानपुर कांग्रेस में वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में जिला परिषद वार्ड बीड़ बगेहड़ा के उपचुनाव से सियासी पारा फिर चढ़ गया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीण ने बुधवार को नामांकन दर्ज कर दिया है, वहीं कांग्रेस की मोर्चाबंदी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई महिला ब्लाॅक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुमन अटवाल ने कांग्रेस पार्टी में वापसी कर ली है। सुमन अटवाल के साथ ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर के पूर्व प्रवक्ता भूपेंद्र ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापसी की है। विधायक कैप्टन रंजीत राणा की मौजूदगी में दोनों ने फिर कांग्रेस का दामन दामा है। सुजानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि किन्हीं कारणों से दोनों कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा में चले गए थे लेकिन अब उनके घर वापसी हुई है। इसके साथ-साथ दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता जो मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं वह भी कांग्रेस में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आए हैं उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। उन्हें इस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें