फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर की अनन्या गुप्ता एनडीए के लिए चयनित

विज्ञापन
सुजानपुर की अनन्या गुप्ता जिन्होंने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है,उनके अभिभावक उनका मुंह मीठा
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर की वार्ड नंबर 8 निवासी अनन्या गुप्ता ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अनन्या के पिता पंकज गुप्ता और माता उकेश कुमारी दोनों धर्मशाला स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय में बतौर एसडीओ तैनात हैं। अनन्या ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल धर्मशाला से प्राप्त की है।
विज्ञापन

नॉन मेडिकल विषय में इन्होंने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अपनी इस कामयाबी का श्रेय अनन्या ने अपने दादा स्व. सत्यपाल गुप्ता और दादी श्रेष्ठा को दिया है। अनन्या ने बताया कि उनके दादा ने भी भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। बचपन से ही उनकी रुचि भारतीय सेना में अफसर बनने की थी। अनन्या की अगले तीन वर्ष तक पुणे में ट्रेनिंग होगी। उसके बाद एक वर्ष देहरादून में ट्रेनिंग लेकर अनन्या भारतीय सेना की वर्दी पहनेंगी। अपनी इस कामयाबी से अनन्या काफी खुश हैं और आगे होने वाली ट्रेनिंग के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें