सुजानपुर से हरिद्वार बस को हरी झंडी दिखाते एचआरटीसी उपाध्यक्ष।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय सुजानपुर से हरिद्वार रूट पर मंगलवार से निगम की नई बस सेवा शुरू हो गई है। एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मंगलवार को सुजानपुर से वाया बड़ा, चोडु, जीहण, तुतडु, भ्यांबी, किटपल, सेरा, हरिद्वार बस सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
यह बस सुजानपुर बस अड्डा से सुबह 3:50 बजे हरिद्वार के लिए चलेगी। हरिद्वार से रोजाना सुबह 6:50 बजे सुजानपुर के लिए वापसी करेगी। यह बस सुजानपुर से नादौन फिर वाया सेरा किटपल तुतडू होते हुए बंगाणा को निकलेगी।
इस दौरान विजय अग्निहोत्री ने कहा कि तुतडु, भ्यांबी, किटपल, सेरा, बड़ा, चोडु, जीहण, साथ लगती समस्त पंचायतों के लोग लगातार बस सेवा शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर जिला परिषद आशीष डोगरा, बीडीसी वाइस चेयरमैन वरिंदर पठानिया, प्रभात चौधरी, सुमना देवी, मनोज कुमार, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।