फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसवाड़ में प्लंबर ने पंखे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत जंगलरोपा के तहत कुसवाड़ में शनिवार रात को व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजन उठे तो कमरे के अंदर पंखे से लटके हुआ पाया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक प्लंबर का काम करता था। कुछ समय से परेशान चल रहा था। शनिवार रात को वह रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रात के समय पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें