फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर हार्डवेयर से कठिन विषयों की पढ़ाई होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
105 प्राथमिक क्लस्टर स्कूलोंं में स्थापित हुए कंप्यूटर हार्डवेयर
विज्ञापन

स्टार प्रोजेक्ट से क्लस्टर स्कूलों को प्रदान किए जा रहे हैं कंप्यूटर हार्डवेयर
स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए होंगे सहायक
चार चरणों में स्कूलों को कंप्यूटर हार्डवेयर संचालन के लिए प्रदान की गई है निर्माण सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी क्लस्टर
हमीरपुर। स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत हमीरपुर जिले के 105 क्लस्टर स्कूलों में कंप्यूटर हार्डवेयर स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में विद्यार्थी कंप्यूटर हार्डवेयरों के माध्यम से पढ़ार्ई करेंगे। प्रत्येक स्कूल को एक 65 इंच का इंटरेक्टिव पैनल, वेब कैमरा, प्रिंटर और यूपीएस प्रदान किया गया है। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी और उन्हें कठिन विषयों को आसानी से समझने में आसानी होगी। वहीं, स्कूल प्रमुखों को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन माध्यम से खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण बनाया जा सके। समग्र शिक्षा के तहत चार चरणों में अलग-अलग सत्रों में स्कूलों को सामान आवंटित करने का कार्य किया गया था ताकि सभी स्कूलों को सुविधा का लाभ मिल सके। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भी प्रदेशभर के 365 प्राथमिक क्लस्टर स्कूलों को स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंप्यूटर हार्डवेयर देने के लिए चुना गया था। जिला हमीरपुर से 32 प्राथमिक स्कूलों को चयनित किया गया था। यह उपकरण प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सहायक हैं। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिले के 105 प्राथमिक क्लस्टर स्कूलों में कंप्यूटर हार्डवेयर स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें