फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण और चार कांस्य जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का नाम चमकाया है। हाल ही में पावंटा साहिब में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। नीरज और सक्षम ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते, जबकि अनमोल, अनुराग भूषण, अनुराग और सचिन ने कांस्य पदक प्राप्त किए। नीरज और सक्षम अब अंडर-19 श्रेणी जबकि अनुराग भूषण अंडर-17 श्रेणी में प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जीत टौणी देवी स्कूल को राज्य में ताइक्वांडो के क्षेत्र में एक अग्रणी स्कूल के रूप में स्थापित करती है। वहीं, बेटियों ने भी बास्केटबाल के खेल में अपनी उत्कृष्टता साबित की। कांगड़ा के रैत में आयोजित राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में अंकिता, शगुन, अलीशा और रिया ने हमीरपुर टीम का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन किया और उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। सभी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। अंकिता, शगुन और रिया का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि के पीछे उनके कोच संजय ठाकुर और संजीव ठाकुर का भी बड़ा योगदान है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि टौणी देवी स्कूल हमेशा से खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें