फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने किया ऊर्जा अध्ययन केंद्र का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के पर्यावरण विज्ञान के दूसरे और चौथे सत्र के विद्यार्थियों ने वीरवार को एनआईटी हमीरपुर में स्थित ऊर्जा अध्ययन केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऊर्जा अध्ययन केंद्र स्थापित संसाधनों और नवीकरणीय ऊर्जा के उपकरणों के बारे में जाना। ऊर्जा अध्ययन केंद्र के प्रभारी डॉ. एनएस ठाकुर और डॉ. ममता अवस्थी ने विद्यार्थियों को केंद्र में संचालित गतिविधियों के बारे में समझाया। साथ ही विद्यार्थियों ने जैव ईंधन, सौर फोटोवोल्टिक और सौर तापीय प्रयोगशालाओं में विभिन्न परिष्कृत उपकरणों की तकनीकों, कार्यप्रणाली और संचालन से परिचित करवाया। इस मौके पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. वैष्णव किरण और अभिनव जम्वाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें