फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 50 और 100 मीटर दौड़ में छात्रों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
डुग्घा स्कूल में दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि के साथ उपस्थित विद्यार्थी।(स्र
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डुग्घा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय मुख्य शिक्षक एवं कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें पहली से जमा दो कक्षा तक 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, चित्रकला, नींबू चम्मच दौड़, कविता वाचन, समूहगान सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहन शर्मा, समता शर्मा, सविता परमार, कमलेश कुमारी सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें