फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सामाना समारोह में विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ

Sun, 15 Dec 2024 05:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सामाना समारोह में विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ

बड़ा (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडियार में रविवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रो.डॉ रत्न चंद शास्त्री मुख्यातिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योग व ध्यान से मन को एकाग्र करने के बारे में जागरूक किया। समारोह में धनपुर प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने गीता के 15 अध्याय का पाठ किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पाठशाला प्रबंधन ने उन्हें शॉल, टोपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय शर्मा ,अनिल कुमार, कुशल शर्मा, मनुज शर्मा, सविता, कुलविंदर, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार एवं पाठशाला प्रभारी सज्जन कुमार उपस्थित रहे। संवाद






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें