फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने पौधों के बारे में ली जानकारी

Fri, 14 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में भ्रमण के दौरान चौरी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षकों के साथ। स
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के छठी से आठवीं तक के बच्चों ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत कृषि विषय पर डॉक्टर यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी और वानिकी महाविद्यालय नेरी का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के कृषि से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सब्जियों उपकरणों पौधों से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियां प्राप्त कीं। गाइड करने वाले प्रवक्ता डॉक्टर बलवीर सिंह डोगरा ने बच्चों को अहम जानकारियां दीं। भ्रमण में 66 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि विषय के अध्यापक विजय कुमार, कंप्यूटर अध्यापिका निशा रानी, प्रयोगशाला सहायक राजीव कुमार और वीना देवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें