कन्या विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी भाग लेती छात्राएं। स्रोत : संस्थान
सचित्र
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में पुस्तकालय प्रभारी एवं संस्कृत शिक्षक नरेश मलोटिया के नेतृत्व में एक विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों को देखा और पढ़ा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न पुस्तकों से अवगत करवाना है। संस्कृत शिक्षक नरेश मलोटिया ने बताया कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे छात्र पुस्तकालय में उपलब्ध सभी पुस्तकों, समाचार पत्रों व पत्रिकाओं को देख सकते हैं। स्कूल में अब हर महीने पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चे नियमित रूप से नई-नई पुस्तकों व पत्रिकाओं से परिचित हों।