सेवन स्टार स्कूल भोटा में सालाना समारोह में वशिष्ट अतिथि बेली राम को सम्मानित करते हुए।(स्रोत:स
हमीरपुर। सेवन स्टार पब्लिक स्कूल अघार (भोटा) में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप रहे। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ बेली राम ने शिरकत की। सालाना समारोह का थीम आरंभ रहा। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर स्टाफ व प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने स्वागत किया। यह समारोह नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक बच्चों के लिए आयोजित किया गया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत उन्हें बैज लगाकर किया और मंच पर बैठाया।
इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। डांस और अन्य कार्यक्रमों से छात्रों ने समां बांधा। मुख्यातिथि ने छात्रों को खेलों और पढ़ाई पर ध्यान देने का आह्वान किया और अच्छे संस्कारों को अपनाने का परामर्श भी दिया। स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा, हैप्पी व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेवन स्टार स्कूल भोटा में सालाना समारोह में वशिष्ट अतिथि बेली राम को सम्मानित करते हुए।(स्रोत:स