फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसात में खड्ड पार कर स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज के साही गांव के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए आफत बनी है खड्ड
विज्ञापन


बीते वर्ष आई बाढ़ से बहे फुट ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका
पंचायत की लापरवाही से लैप्स हुई मनरेगा से स्वीकृत करीब पांच लाख की राशि

वर्ष 2023 में खड्ड में आई बाढ़ से बह चुका है साही गांव को जोड़ने वाला फुट ब्रिज और रास्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की गरसाहड़ पंचायत के साही गांव के बाशिंदों और स्कूली बच्चों के लिए लींडी खड्ड आफत बन गई है। बीते वर्ष आई बाढ़ से बहे फुट ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। फुट ब्रिज का निर्माण न होने से लोगों को आने-जाने के लिए बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल पर पानी के तेज बहाव में खड्ड को पार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में जुलाई-अगस्त माह में आपदा के दौरान लींडी खड्ड में आई बाढ़ से साही गांव को जोड़ने वाले फुट ब्रिज अर्थात पुली के साथ भूमि कटाव होने से कुछ हिस्सा बह गया है। एक साल से ग्रामीण खड्ड को पार करने के लिए पानी में उतर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर पंचायत प्रतिनिधियों ने छोटे फुट ब्रिज के निर्माण के लिए मनरेगा से सेल्फ डाला था और आपदा के तहत पंचायत को वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब पांच लाख स्वीकृत हुए थे। पंचायत की लापरवाही के कारण स्वीकृत राशि समय पर खर्च न होने से वापस हो चुकी है। दोबारा पंचायत ने 8 अगस्त को प्रस्ताव पारित करके यहां पर फुट ब्रिज के निर्माण की मांग की है तथा इसके लिए करीब 4 लाख 87 हजार का प्राक्कलन पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता से तैयार करवाया है। इस समस्या से भोरंज के विधायक सुरेश कुमार को भी अवगत करवाया गया है तथा उन्होंने प्राथमिकता से पुल का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है। गरसाहड़ पंचायत के उपप्रधान विकास शर्मा का कहना है कि साही गांव में 50 परिवारों की आबादी 500 के करीब है तथा 30 से 35 बच्चे गांव के अलग-अलग स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पंचायत ने दोबारा प्रस्ताव पारित करके और 4 लाख 87 हजार रुपये का प्राक्कलन तैयार करके लींडी खड्ड पर फुट ब्रिज का निर्माण करने की मांग की है। धन राशि स्वीकृत करने के लिए जल्द ही जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला जाएगा। खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि पंचायत को स्वीकृत राशि समय पर खर्च करनी चाहिए। इसके लिए पंचायत प्रधान व सचिवों को आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को होने वाली ग्रामसभा में पंचायत प्रतिनिधि सेल्फ डालें और प्राथमिकता के फुट ब्रिज का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें