हमीरपुर। इग्नू ने जुलाई 2023 सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए रि-रजिस्ट्रेशन को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि गत वर्ष इग्नू के विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में दाखिल विद्यार्थियों के लिए अगली कक्षा में पुन: पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की साइट पर पहले स्वयं को पंजीकृत कर अपनी आईडी बनाएं और प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड़ से पढ़ाई का लाभ उठा सकते हैं।