राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में पानी की टंकियों को साफ करने के दौरान विद्यार्थी व अध
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने पानी की टंकियों को साफ किया। स्कूल उपप्रधानाचार्य मणिराम शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में नलों में गंदा पानी आने की संभावना रहती है। इस कारण डायरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि घरों में पानी की टंकियों की नियमित सफाई करनी चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी प्रशिक्षित कला स्नातक त्रिलोक चंद डोगरा ने बताया कि स्कूल में हर महीने पानी की टंकियों की सफाई की जाती है। इस दौरान प्रवक्ता अर्थशास्त्र पवन रांगड़ा, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार और स्कूली छात्र उपस्थित रहे। संवाद