फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्र घर से शिमला पहुंचा, पुलिस और परिजनों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के मनवी गांव का रहने वाला एक 17 वर्षीय युवक मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। यह युवक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। यह घर से तो स्कूल के लिए जा रहा था, लेकिन दो दिन से स्कूल नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी यह घर से वर्दी पहनकर स्कूल गया, लेकिन रास्ते में एक बावड़ी के पास वर्दी और स्कूल बैग छोड़कर कहीं चला गया।
विज्ञापन

जब शाम तक लड़का घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने मलगी। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया तो वहां से पता चला कि बच्चा दो दिन से स्कूल नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना भोरंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। भोरंज पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। थोड़ी देर बाद लड़के की वर्दी और स्कूल बैग बावड़ी के समीप मिले। पुलिस और परिजनों ने जगह-जगह पता करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब लड़के का पता नहीं चला तो शिमला से प्रभावित परिवार के रिश्तेदार ने बताया कि उनका बच्चा शिमला में पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर, एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने बताया कि एक ग्यारहवीं कक्षा में पढने वाले बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में लड़का शिमला में अपने एक रिश्तेदार के पास पाया गया। लड़का क्यों शिमला गया और स्कूल नहीं जा रहा, इस बारे पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें